फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव असगरीपुर में फेरी लगाकर कबाड़ का काम करने वाले युवक की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

गांव असगरी में शौकत अली का परिवार रहता है। उनका 35 वर्षीय बेटा लईक गांव-गांव फेरी लगाकर कबाड़ी का काम करते थे। उसके परिवार में पत्नी राजिया के अलावा दो बच्चे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की रात लईक खाना खाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सोए थे लेकिन, रात में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में ही रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। सोमवार की सुबह परिजनों ने शव को लटकता देखा। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया और शव को फंदे उतारकर सुपुर्द ए खाक कर दिया। परिजन घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। वहीं इंस्पेक्टर पीके चौहान ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें