फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल में काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर मिल में काम करते समय युवक करंट लगने से झुलस गया। मिल कर्मी उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से रेफर करने पर मिल कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मामला शनिवार देर शाम की है। थाना पुलिस के मुताबिक संभल जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मौलनपुर निवासी 34 वर्षीय अमरपाल पुत्र दयाराम गजरौला थाना क्षेत्र में एक पेपर मिल में काम करता था। शनिवार की देर शाम काम करते समय उसे करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मिल कर्मी उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इसके बाद मिल कर्मी उसे जिला अस्पताल में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसने रात नौ बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौत की खबर उसके परिजनों को दी। पंचनामा भर कर शव को मोर्चरी पर रखवाया। बेटे की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि एक पेपर मिल में करंट लगने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों को सूचना दे दी है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें