फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: म्यूजिक सिस्टम से टकराई बाइक, गंगा जल लेने निकले युवक की मौत

Tue, 04 Aug 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। सावन के पहले सोमवार पर ब्रजघाट से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों के बीच हुए हादसों में मुरादाबाद के एक युवक की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग स्थानों पर कई कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

रविवार को हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर जीरो ट्रैफिक लागू कर दोनों लेन उनके लिए आरक्षित कर दी गई थीं। रात करीब नौ बजे मुरादाबाद के नया गांव निवासी राकेश कुमार का बेटा अंशु बाइक से ब्रजघाट जा रहा था। उसकी बाइक आगे चल रहे म्यूजिक सिस्टम से लदे वाहन से टकरा गई। हादसे में अंशु की मौत हो गई, जबकि साथी विकास घायल हो गया।
सोमवार तड़के ब्रजघाट से लौट रही मुरादाबाद निवासी संगीता, प्रियंका और गौरी का टेंपो शहवाजपुर डोर के पास पलट गया। तीनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं असमोली निवासी अर्जुन नाईपुरा के सामने हादसे का शिकार हो गए। शाहजहांपुर निवासी शोभित और उनके पिता विनोद सिंह की बाइक दूसरे कांवड़िये अमरपाल की बाइक से भिड़ गई, जिससे विनोद सिंह और अमरपाल घायल हो गए। मुरादाबाद निवासी रवि और बबलू भी शहवाजपुर डोर के पास बाइक फिसलने से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने हाईवे पर भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि युवक की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
हाईवे हादसे में संभल के युवक की मौत
गजरौला। हाईवे पर सड़क हादसे में संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव गरबारा निवासी अमित कुमार (28) की मौत हो गई। वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से दिल्ली जा रहे थे। सलारपुर गांव के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
-
सड़क हादसों में 11 कांवड़िये घायल
जोया। सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में 11 कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।
हरियाना गांव के पास ब्रजघाट से लौट रहे बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के काकरटोला निवासी प्रियांशु और सचिन की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मुरादाबाद के मझोला और पाकबड़ा क्षेत्र के आशीष, कृष्ण, मोहित, नितिन, बृजेश, रोहित, अनमोल, मूर्ति शर्मा और मनोज कांवड़ लेने जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइकें आपस में टकरा गईं, जिससे सभी घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें