फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ क्रिकेट एकेडमी ने बरेली को 71 रनों से हराया

विज्ञापन
अमरोहा मिनी स्टेडियम में क्रिकेट मैच जीतने के बाद खिलाड़ी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में यूथ क्रिकेट एकेडमी अमरोहा और बरेली की टीम के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में यूथ क्रिकेट एकेडमी अमरोहा ने बरेली को 72 रनों से हरा कर शानदार जीत दर्ज की। हिमांशु ने शानदार 85 रनों की पारी खेली। वहीं वासिक और शहजाद ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

टॉस जीतकर यूथ क्रिकेट एकेडमी अमरोहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अमरोहा की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 264 रनों का स्कोर खड़ा किया। हिमांशु ने 85 रन बनाए। जबकि गौरव और जैद ने 34-34, रोहित चौहान ने 32 रनों को योगदान दिया। बरेली की ओर से पियूष ने तीन, अभिषेक और संदीप ने दो-दो विकेट हासिल किए। अमरोहा के 265 रनों के लक्ष्य के जवाब में उतरी बरेली की टीम 192 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए गीतांश बेलवाल ने 55, रविंद्र ने 25 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अमरोहा की ओर से वासिक रजा और शहजाद फारूक ने तीन-तीन विकेट चटकाए। मैच में प्रियांशु पाठक और गोलू अंपायर की भूमिका में रहे। इस दौरान कोच चमन सिंह, कैलास विष्ट, नजम, मेहशर, पप्पू पाशा, राकेश, परवेज पाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें