फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तमंचे से गोली दागकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कपसुवा में शुक्रवार की दोपहर बाद एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र के गांव कपसुवा में मोहित त्यागी पुत्र आदेश त्यागी उम्र 35 साल गांव में ही सोन पापड़ी बनाने का काम करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाद वह अपने परिवार के ही एक अन्य सदस्य विनीत त्यागी के घर गए हुए थे। बताया जाता है कि इस दौरान उसके फोन पर किसी का फोन आया और वह बात करने लगा। फोन कटते ही मोहित त्यागी ने अपनी जेब में रखे तमंचे से कनपटी पर गोली दाग ली। गोली लगते ही मोहित नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मोहित के गोली मारते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से तमंचा बरामद कर लिया। उन्होंने परिजनों से भी पूछताछ की। थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पिता आदेश त्यागी ने आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें