हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू में सोमवार देर शाम मामूली विवाद में पड़ोसी ने सुरेंद्र की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गांव निवासी सुरेंद्र की सोमवार शाम पड़ोसी युवक से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन घायल को सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
छह आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
अमरोहा। पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए छह आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि इनमें आदमपुर के पुरसल निवासी ओमपाल, अमरोहा के नल नई बस्ती निवासी फैज, रजबपुर के भटपुरा निवासी विकास उर्फ खजान, बागड़पुर माफी निवासी सचिन उर्फ मुनेन्द्र (36), डिडौली के ढेला नगली निवासी जोगेंद्र उर्फ जोरी और अमरोहा के किशनगढ़ निवासी प्रिंस उर्फ नेता शामिल हैं। संवाद