फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक और सात एंड्रॉयड फोन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। वाहन चेकिंग के दौरान डिडौली पुलिस ने युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के सात एंड्रॉयड फोन बरामद हुए। जबकि सोने की ताबीज, नकदी और चाकू भी मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस उसका अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

नवागत एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में सोमवार को डिडौली एसओ सुनील मलिक फोर्स के साथ पांयती कलां चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अयान उर्फ फैसल निवासी अदलपुर ताज थाना अमरोहा देहात बताया। तलाशी में उसके पास से चोरी की बाइक के साथ एंड्रॉयड फोन, सोने की ताबीज और अवैध चाकू बरामद हुआ। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग गांव व घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसने एक सप्ताह पहले ब्राह्मणों वाली मढैया निवासी लवकुश के घर से सोने की ताबीज, नकदी और मोबाइल चोरी किया था। जबकि दूसरी घटना को खैरातपुरा गांव में अंजाम दिया। एक मोबाइल मिलक पापड़ी गांव से चोरी किया था, जबकि एक मोबाइल कैलसा में चोरी करने की बात कबूल की है। उसके कब्जे से बरामद बाइक देहात थानाक्षेत्र के गांव सिरसा खुमार से चोरी की गई थी। एसपी ने बताया कि आरोपी अयान उर्फ फैसल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। साथ ही उसके गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें