परिजनों ने सुनाया 20 अक्तूबर का किस्सा
गांव निवासी बब्बू खां ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी परवीन, चार बेटियां और दो बेटे हैं। दो बड़ी बेटियों सबीना और साइन की शादी हो चुकी है, तीसरी बेटी साहिला का रिश्ता तय है। परिजनों के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के सोनपुरा कलां में ब्याही सबीना का चचेरा देवर सरफराज साजिया के संपर्क में था। आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर 20 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे उसे साथ ले गया। साजिया घर से एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई थी। नहीं लौटने पर तलाश में कोई सुराग नहीं मिला।
बृहस्पतिवार को युवक बोरा बोरी की मढ़ैया के पास नहर में मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें आधा पानी में और आधा बाहर पड़ा शव दिखा। भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर रजनी द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और शव की पहचान साजिया के रूप में हुई। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए। सीओ अखिलेश भदौरिया ने भी मौके का निरीक्षण किया।
पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द-ए-खाक
साजिया की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को घर ले गए। इसके बाद गमगीन माहौल में साजिया को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पानी में पड़े रहने के कारण शव फूल गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी सरफराज के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा