फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: प्रेमी की शादी तय होने से आहत युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, समय पर इलाज से बची जान, जानें पूरा मामला

Wed, 10 Jun 2026 03:57 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा में क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी की शादी तय होने से आहत एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया लेकिन समय पर उपचार मिलने की वजह से युवती की जान बच गई।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी की शादी तय होने से आहत एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया लेकिन समय पर उपचार मिलने की वजह से युवती की जान बच गई। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव किसान की 24 वर्षीय बेटी का गांव के ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही बिरादरी के बताए जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक युवती युवक से विवाह करना चाहती थी, लेकिन युवक कई बार इस प्रस्ताव को ठुकरा चुका था। बाद में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कई वर्षों तक उनके बीच संबंध बने रहे। 

विज्ञापन


करीब तीन वर्ष पूर्व दोनों के विवाह को लेकर बिरादरी स्तर पर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन युवक ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत प्राप्त कर ली और बाद में जमानत भी हासिल कर ली। इसके कुछ समय बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ अमरोहा देहात थाने में छेड़छाड़ का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज कराया, जिसमें भी उसे जमानत मिल गई। दोनों मामले वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं।

इसी बीच युवक के परिजनों ने उसका विवाह मंडी धनौरा क्षेत्र की एक युवती से तय कर दिया। छह जून को बारात जानी थी। बताया जाता है कि इसकी जानकारी मिलने पर चार जून को युवती आरोपी के घर पहुंच गई और वहां हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। बताया जा रहा है कि बारात जाने से एक दिन पहले यानि पांच जून को युवती ने घर में रखा कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अमरोहा शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां आईसीयू में भर्ती कर उसका उपचार किया गया। 
विज्ञापन


चिकित्सकों के प्रयास और समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। उधर, छह जून को युवक बारात लेकर मंडी धनौरा पहुंचा और निकाह के बाद दुल्हन को अपने घर ले आया। अगले दिन उसका वलीमा भी संपन्न हो गया। पुलिस के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हाल के दिनों में किसी भी पक्ष की ओर से कोई नई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि युवक और युवती के बीच दर्ज पुराने मुकदमे अभी न्यायालय में लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें