फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में शराब पीकर किया डांस... सुबह में फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। रात में शराब पीकर युवक ने डांस किया। सुबह में उसका शव फंदे पर लटका मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। बुधवार रात किसान के 22 वर्षीय बेटे ने पहले तो शराब पी और बाद में घर में ही फिल्मी गानों पर डांस किया। करीब ग्यारह बजे परिजन सो गए। इसके बाद युवक भी कमरे में सोने चला गया। गुरुवार की सुबह परिजनों ने कमरे में उसका शव फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की चीख पुकार सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रजबपुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने घटना के संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें