मंडी धनौरा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की भाभी ने उसकी पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना स्थल उनके क्षेत्र का नहीं है।
गांव निवासी युवक की करीब नौ साल पहले झारखंड के दुमका निवासी एक युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। मृतक की भाभी द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक देवरानी का प्रेम प्रसंग गांव में ही युवक से था। दोनों ने मिलकर देवर की सारी संपत्ति बेच दी और उसके साथ चली गई। कुछ समय बाद दोनों वापस आ गए।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सात जनवरी को देवरानी अपने प्रेमी के साथ देवर को अज्ञात स्थान पर ले गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लग पाया। शनिवार की सुबह देवरानी ने देवर के मोबाइल फोन से उसके मृत अवस्था में फोटो डाले हैं। युवक की भाभी ने थाने में शिकायत देकर देवरानी व उसके प्रेमी पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि महिला तहरीर लेकर आई थी, लेकिन घटना का क्षेत्र उनका नहीं है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।