फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Fri, 20 Jun 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)।
विज्ञापन

ढबारसी-उझारी मार्ग पर कुआडाली में गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में आदमपुर निवासी इंतजार (35) की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। दोनों रिश्तेदारी में हुई एक मौत में शामिल होकर लौट रहा था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी इंतजार बृहस्पतिवार को हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने गया था। दोपहर में बाइक से घर लौट रहा था। साथ में उनका चचेरा भाई हाशिम भी था। उनकी बाइक सैदनगली थानाक्षेत्र में कुआडाली प्याऊ के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे पहुंची थी कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही इंतजार की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी हसनपुर भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिवार शोक व्याप्त है। मृतक इंतजार ने अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल का उपचार कराया जा रहा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें