फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डींगरा बिजलीघर पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

पीपली तगा बिजलीघर से जुड़े डींगरा बिजलीघर की क्षमता वृद्धि की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर आए अधिशासी अभियंता के अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर के कागजात दिखाने पर धरना समाप्त कर दिया।
डींगरा बिजलीघर से जुड़े ग्रामीणों का आरोप था कि बिजलीघर पर कम क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिसकी वजह से लो वोल्टेज व ट्रिपिंग का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बीती 12 जून को भी भाकियू असली ने बिजलीघर पर कई घंटे तक धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही वहां पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को भाकियू असली ने डींगरा बिजलीघर पर धरना दिया। सूचना पर अधिशासी अभियंता नीरज कुमार व उपखंड अधिकारी राजन कुमार ने किसानों को जानकारी दी कि पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखे जाने की कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है। मंजूरी मिलते ही ट्रांसफार्मर रख दिया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह, नरेश कुमार, राजेंद्र यादव, रामवीर सिंह, देशराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें