फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद होने पर युवक ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव हलुपुरा में एक युवक ने गुरुवार की दोपहर बाद जहर का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना से कुछ देर पहले ही युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। पत्नी अपने मायके गई हुई थी। युवक का पिता भी बदायूं की एक जेल में है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम हलुपुरा में 25 साल के एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके गई हुई है। गुरुवार की दोपहर युवक ने फोन पर अपनी पत्नी से बात की। बताया जाता है कि पत्नी से फोन पर बात करने के बाद ही युवक दुखी हो गया। उसने घर पर रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में हाहाकार मच गया। युवक का दो साल पहले ही निकाह हुआ था और आठ माह का एक लड़का है। पिता भी एक घटना में बदायूं जेल में बंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें