फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत के बाद हाईवे पर लगाया जाम

Sun, 10 Jun 2018 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
विज्ञापन
हादसे के बाद जाम लगाए खड़े ग्रामीणों को समझाते प्रभारी निरीक्षक अशोक शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे पर बाइक सवार एक युवक को डीसीएम ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत पर भड़के परिजनों ने लाश को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों की नोकझोंक होने पर हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि बाद में हादसे के जिम्मेदार डीसीएम को पकड़ने के बाद उत्तेजित लोग शांत हुए। 
विज्ञापन

थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव महेशरा जलालपुर निवासी भरतलाल के तीन पुत्र-पुत्री हैं। जिनमें सबसे बड़ा पुत्र 28 वर्षीय सुभाष शनिवार की शाम चार बजे गांव तिगरी में अपनी मौसेरी भाभी असमौली क्षेत्र के गांव चखिरा निवासी शांति देवी की बीमारी के चलते मौत होने पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर गांव निवासी ओमकार व मोनू के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था।
 हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे पर तेवा फैक्ट्री के पास से अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान गजरौला दिशा की ओर से जा रही डीसीएम का पहिया सुभाष पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद सूचना पाकर परिजन पहुंच गए। 
विज्ञापन

युवक की मौत पर भड़के परिजनों ने मृतक की लाश को सड़क पर रखकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। ऐसे में दोनों दिशाओं में वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अशोक शर्मा, एसएसआई सुरेंद्र सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग उल्टा नोकझोंक करने लगे। इससे खलबली मच गई। हालांकि बाद में हादसे के जिम्मेदार डीसीएम को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद भी काफी देर समझाने के बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुुरु दी थी।
 युवक की मौत से उनकी मां संतोष कुमार, भाईयों व अन्य परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार वाहन को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें