लापता भाई को ढूंढने निकली बहन को गांव के युवक ने अपने साथी की मदद से स्कूल में बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक किशोरी को उसके भाई को ढूंढने में मदद कराने के बहाने से स्कूल की तरफ ले गया था। जहां डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने किशोरी को रातभर बंधक बनाए रखा। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर युवक और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के भाई की दिामगी हालत ठीक नहीं है। शुक्रवार रात वह घर से कहीं चला गया। पीछे पीछे किशोरी अपने भाई को ढूंढने के लिए निकल पड़ी।
तभी गांव का ही युवक किशोरी के भाई को तलाश कराने के लिए साथ हो लिया। आरोप है कि युवक ने झांसे में लेकर किशोरी को एक स्कूल में ले गया। जहां उसने डरा धमका कर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया।
किशोरी को रातभर स्कूल में ही रखा। युवक ने चेतावनी दी कि अगर घर बताया तो तेरे परिवार वालों को जान से मार दूंगा। सुबह जब किशोरी घर पहुंची तो उसने मां आपबीती बताई। किशोरी के परिजन जब आरोपी युवक के घर गए तो उसके भाई ने भी जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित परिवार थाने पहुंचा।
जहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने सलमान और उसके भाई फारूख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली। साथ ही किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। हसनपुर इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ के खिलाफ दुष्कर्म मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।