फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ की शादी में आ रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 06 May 2018 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा (नौगांवा सादात) 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बुआ की शादी में आ रहे युवक की डासना में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

नौगांवा सादात के मोहल्ला बगीची निवासी मो. मेंहदी दिल्ली में काम करता था। शुक्रवार की रात वह बेटापुर दिल्ली से मैक्स गाड़ी से अकबर, मो. अब्बास, मूसा, अली हादी और अजमी के साथ नौगांवा सादात के लिए निकला। उसे शनिवार को अपनी बुआ की शादी में शरीक होना था। रात बारह बजे के करीब सभी डासना के पास पहुंचे थे, तभी अजमी को उल्टी होने लगी तो गाड़ी सड़क के किनारे रोक दी गई। 
विज्ञापन

इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी के पीछे खड़े मो. मेंहदी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी लोग को घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें