फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी गंभीर: शादी के तीन माह बाद हादसे में युवक की मौत, नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Sat, 08 Mar 2025 06:40 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर

सार

रहरा-हसनपुर मार्ग पर टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
हसनपुर में हादसे के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहरा-हसनपुर मार्ग पर टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार अमरपाल नागर (23) की मौत जबकि पत्नी सोनम घायल हो गई। मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को गिरफ्तार करने की मांग को घटनास्थल पर ही सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


एसडीएम के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमरपाल नागर रहरा थानाक्षेत्र के तरौली गांव के रहने वाले वीरपाल नागर के बेटे थे। पुलिस के मुताबिक अमरपाल नागर की शादी तीन माह पहले गांव मंगरौला निवासी सोनम के साथ हुई थी।

शनिवार की सुबह करीब दस बजे अमरपाल नागर पत्नी सोनम के साथ बाइक पर सवार होकर हसनपुर से दवाई लेने जा रहे थे। मंगरौला में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक सामने से आ रही टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल को हसनपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते समय अमरपाल नागर की मौत हो गई। उधर, बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन एवं चालक के मौके से भाग जाने की सूचना मिलने पर परिजनों में नाराजगी फैल गई।

आक्रोशित परिजन ग्रामीण के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। करीब एक घंटा बाद एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया।

इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, मौत की सूचना से परिजनों में शौक की लहर दौड़ गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें