फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 20 लोगों से चार भाइयों ने 11. 20 लाख रुपये हड़पे

Sat, 08 Mar 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। मुजफ्फरनगर के चार सगे भाइयों ने अमरोहा क्षेत्र के रहने वाले 20 लोगों को उमरा के लिए भेजने के नाम पर 11.20 लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी टिकट दे दिए थे। मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चक टिकिया निवासी कमर आलम का परिवार रहता है। वह अगस्त 2022 में उमरा करने सऊदी अरब गए थे। यहां उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार मदीना मस्जिद निवासी शाह नजर से हुई। आरोप है कि शाह नजर ने बताया कि वह ट्रेवल एजेंसी चलाता है। उमरा से घर लौटने पर शाह नजर अपने भाई हाजी भूरे, हाजी महफूज और आबाद कमर आलम के दावत पर आए थे। इस दौरान चारों भाइयों ने कमर आलम को झांसे में लेकर ट्रेवल एजेंट के रूप में काम करने पर मोटा मुनाफ मुनाफा मिलने की बात कही। चारों भाइयों की मंशा को कमर आलम भांप नहीं सके। लिहाजा कमर आलम ने क्षेत्र के 20 लोगों को उमरा कराने के लिए उनके पासपोर्ट की छाया प्रति चारों भाइयों को दे दी। साथ ही अलग-अलग तिथि पर चारों के खाते में 11.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि तय तिथि पर चारों भाइयों ने उमरा पर जाने वालों के लिए टिकट भी भेज दिए, लेकिन सभी लोग एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें लौटा दिया गया। पता चल कि चारों भाइयों ने फर्जी टिकट दिए थे। वापस लौट कर लोगों ने कमर आलम के साथ चारों भाई शाह नजर, हाजी भूरे, हाजी महफूज व आबाद से पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे लौटाने से इन्कार कर किए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुजफ्फरनगर के चारों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें