कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में गन्ना छील रही 15 वर्षीय किशोरी का वीडियो बनाने के बाद उसे फेसबुक पर अपलोड कर वायरल करने वाले युवक की परिवार के सदस्यों ने जमकर पीटा। इस दौरान युवक की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल घायल युवक को उसके परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां तीन दिन पूर्व गांव निवासी एक युवक 15 वर्षीय किशोरी का वीडियो क्लिप उस समय बनाया, जब वो खेत पर गन्ना छील रही थी। आरोपी युवक ने शूट किए हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर किशोरी के परिजन नाराज हो गए। उन्होंने शुक्रवार को रास्ते से गुजर रहे युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान युवक से हाथ जोड़कर माफी भी मंगवाई गई थी, इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में घायल हुए युवक को हमलावर बेहोशी की हालत में रास्ते पर छोड़ दिया। इस दौरान किसी ने घायल पड़े युवक की वीडियो बनाकर उसे भी सोशल मीडिया पर डाल दिया। बाद में यह वीडियो पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।