फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर/रहरा(अमरोहा)। रहरा थानाक्षेत्र के गांव में ससुराल वालों और पत्नी से नाराजगी के चलते आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक ने जंगल में पहुंचकर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पेड़ पर फंदा बना लिया और उसपर लटक गया। जानकारी मिलते ही उसकी मां और मौसी पहुंच गईं और उसे बचा लिया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पुलिस ने मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रहरा निवासी विशाल की शादी एक वर्ष पहले थाना क्षेत्र के गांव मिरजापुर निवासी रूबी से हुई थी। 22 मई को रूबी व विशाल के बीच में मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें विशाल ने रूबी को डांट दिया था। इसके बाद रूबी ने फोन करके अपने मायके वालों को बुला लिया था। आरोप है कि मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर उसके सास, ससुर व देवर के साथ मारपीट की थी। मारपीट के वक्त विशाल घर पर नहीं था। जब विशाल घर पहुंचा तो उसे घटना के बारे में जानकारी हुई। विशाल की मां संतोष देवी की तहरीर पर मारपीट के मामले में रूबी के पिता राधेश्याम, भाई दिनेश व सचिन, इसके अलावा शकुंतला व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
घटना से आहत होकर शनिवार की शाम को युवक घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर जंगल में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया। लेकिन तभी उसकी मां संतोष और मौसी रेनू ने मौके पर पहुंचकर उसे किसी तरह से बचा लिया।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मारपीट के मामले में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लेकिन आत्महत्या के प्रयास का मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें