फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: अमरोहा के कारोबारी का नजीबाबाद में मिला शव, पुलिस ने कर दिया लावारिस में अंतिम संस्कार, हत्या की आशंका

Sun, 26 May 2024 04:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

आठ दिन पहले लापता हुए अमरोहा के कारोबारी का नजीबाबाद में शव मिला। वहां की पुलिस ने लावारिस में शव का उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।   
विज्ञापन
अमरोहा के कारोबारी के हत्या के बाद परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ दिन पहले घर से निकले सब्जी कारोबारी चंद्र प्रकाश का शव अगले ही दिन बिजनौर जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम कराने के 72 घंटे बाद वहां की पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तलाश करते हुए नजीबाबाद कोतवाली पहुंचे सब्जी कारोबारी के परिजनों ने फोटो और कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान की।

विज्ञापन


अब परिजनों ने सब्जी कारोबारी के छोटे भाई के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। इतना ही नहीं मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं थे। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। सब्जी कारोबारी चंद्र प्रकाश अमरोहा नगर के मोहल्ला अहमदनगर के रहने वाले थे।

उनके परिवार में पत्नी अनीता के अलावा दो बेटियां हैं। आरोप है कि चंद्र प्रकाश के छोटे भाई मुकेश की अपने ससुराल वालों से मुकदमेबाजी चल रही है। जिसके चलते वह चंद्र प्रकाश और उनके भाई मुकेश को जान से मारने की धमकी देते थे। कई बार मारपीट कर चुके थे। 18 मई की शाम चंद्र प्रकाश को किसी अनजान व्यक्ति ने फोन करके बुलाया।
विज्ञापन


जिसके बाद वह अगले दिन सुबह आने की बात कह कर घर से चले गए। लेकिन घर नहीं लौटे। लिहाजा परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद भी चंद्र प्रकाश का कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच 19 मई की सुबह नजीबाबाद कोतवाली पुलिस को खैरा ढाबे के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

जिसके बाद पोस्टमार्टम करने के 72 घंटे बाद नजीबाबाद थाना कोतवाली पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद सब्जी कारोबारी के परिजन तलाश करते हुए नजीबाबाद कोतवाली पहुंचे, यहां फोटो और कपड़े देखने के बाद मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश के रूप में की।

रविवार की सुबह तमाम लोग इकट्ठा होकर अमरोहा नगर कोतवाली पहुंचे और मृतक सब्जी कारोबारी चंद्र प्रकाश के छोटे भाई मुकेश के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक चंद्र प्रकाश की गुमशुदगी दर्ज थी।

अब परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। नजीबाबाद थाना पुलिस से मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई गई है। जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। फिलहाल परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें