फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड को पटरी पर कूदी किशोरी, पैर कटा

Tue, 04 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
d
विज्ञापन
‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय...’ कहावत एक बार फिर चरितार्थ हुई है। खुदकुशी करने के लिए ट्रेन की पटरी पर लेटी किशोरी के ऊपर से ट्रेन गुजर गई। गनीमत रही कि, उसकी जान बच गई, लेकिन पहियों की चपेट में आने से उसकी टांग कट गई।
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंचे परिजन अस्पताल ले गए। यहां से उसे रेफर किए जाने के बाद उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस किशोरी को मानसिक रूप से परेशान बता रही है।

थाना क्षेत्र के लोधीपुर बंजारा गांव निवासी सुक्खन की 17 वर्षीय बेटी स्वाति कई दिन से किसी वजह से परेशान थी। रविवार रात वह गांव के पास रेलवे फाटक के पास जा पहुंची। थोड़ी देर बाद ट्रेन की पटरियों के बीच लेट गई। इस बीच आई ट्रेन ऊपर से गुजर गई।
विज्ञापन


गनीमत रही कि, इसमें किशोरी की जान बच गई, मगर उसका पैर पहियों के चपेट में आने से कट गया। हादसा देख गांव के आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर परिजन भी आ गए और घायल किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यहां से हालत गंभीर होने पर परिजन किशोरी को दिल्ली ले गए। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नन्हेड़ा अल्यारपुर पुलिस चौकी इंचार्ज वेद सिंह के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से परेशान थी। जिसके चलते उसने जान देने की कोशिश  की। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें