फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय से टकराई बाइक, बिजनौर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/बछरायूं (अमरोहा)। मंडी धनौरा मार्ग पर गांव जोगीपुरा के निकट बछरायूं थाना क्षेत्र में नील गाय बाइक से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे बिजनौर के युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को सीएचसी लेकर आई। बाद में बछरायूं पुलिस यहां आई और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह यह हादसा मंडी धनौरा मार्ग पर बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव जोगीपुरा के पास हुआ। पुलिस के अनुसार चांदपुर कोतवाली की बास्टा चौकी के गांव हताही निवासी इरफान (41) पुत्र अबरार सोमवार को अपने बहनोई के यहां गांव पखरौला आ रहा था। बताते हैं कि मंडी धनौरा-गजरौला मार्ग पर गांव जोगीपुरा के सामने अचानक खेत से निकलकर आई नील गाय उसकी बाइक से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर गजरौला थाने की कुमराला चौकी पुलिस मौके पर जा पहुंची और इरफान को यहां सीएचसी लेकर आई। यहां सीएचसी अधीक्षक डा.योगेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी यहां आ पहुंचे और शव को बगैर पोस्टमार्टम के चांदपुर ले गए। वहीं जानकारी होने पर मृतक के पुलिस विभाग में कार्यरत एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी हुई तो वह शव को वापस सीएचसी ले आया। बाद में गजरौला थाने पहुंचे परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह से किया। उन्होंने बछरायूं पुलिस से बात की। कुछ देर बाद बछरायूं थाना पुलिस यहां पहुंची और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें