फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4313 ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। टीकाकरण के चलते सोमवार को जनपद के सत्तर बूथों पर टीके लगाए गए। कुल 4313 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। कोविड नियमों के साथ 18 प्लस वाले 1692 लोगों और 45 प्लस वाले 2621 लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल में टीबी क्लीनिक समेत 70 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। सभी बूथों पर 4313 व्यक्तियों ने कोविड बचाव का टीका लगवाया है। इसमें इसमें 18 प्लस वाले 1692 लोगों और 45 प्लस वाले 2621 लोग शामिल हैं। टीका लगवाने के बाद 28 वर्षीय इंजीनियर मोहम्मद आमिर ने बताया कि उन्होंने कोविड-19 का टीका लगवाया है। इससे उन्हों कोई दिक्कत नहीं हुई। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके दोस्तों ने टीका लगवा लिया है। इसलिए सभी लोग टीकाकरण जरूर कराएं। इससे खुद स्वस्थ रहें और अपने परिवार को भी स्वस्थ रख सकेंगे। वहीं डिडौली निवासी 41 वर्षीय अंकुश गुप्ता ने लोगों से कोरोना बचाव का टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें