हसनपुर(अमरोहा)। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर रोडवेज बस और बाइक की टक्कर हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिससे मेरठ रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज को कब्जे में किया है। देर शाम तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। मरने वाला युवक हापुड़ जनपद का रहने वाला था।
बताया जाता है कि जनपद हापुड़ के गांव सलाई निवासी ओसामा (22) पुत्र नन्हे बाइक पर सवार होकर शुक्रवार दोपहर को हसनपुर की दिशा से गजरौला की तरफ जा रहा था। गांव सिहाली जागीर में सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक रोडवेज बस के अंदर घुस गई। बाइक कुछ तक सड़क पर घिसटती रही। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। घायल को बस के नीचे से किसी तरह से निकाला गया। गजरौला के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेरठ रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि हादसे में घायल हुए युवक की मौत की जानकारी मिली है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रोडवेज बस को कब्जे में किया गया है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।