फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को गजरौला में रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में होने वाले आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को पुलिस ने हाईवे पर रोक लिया। किसान दिल्ली जाने की जिद पर अड़े हुए थे। सीओ सत्येंद्र सिंह और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने मान मनव्वल कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद किसान हाईवे किनारे ही बैठ गए। वहां हुई सभा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों का उत्पीड़न बंद करने और कृषि विधेयकों को वापस लेने की मांग की गई। देर शाम पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने साफ कहा कि किसान किसी जोर जबरदस्ती अथवा दबाव में आने वाले नहीं हैं। सरकार को अपना फैसला वापस लेना ही होगा। अन्यथा अब किसान आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे ही पुलिस को सूचना मिल गई थी कि भाकियू से जुड़े किसान दिल्ली में आयोजित आंदोलन में शिरकत करने जा रहे हैं। इससे पूर्व वह यहां स्थित जुबिलेंट फैक्टरी पर भी आ सकते हैं। यही वजह रही कि इंस्पेक्टर आरपी शर्मा फोर्स लेकर फैक्टरी के गेट पर आ गए। इसी बीच पता चला कि किसान सीओ आफिस के सामने से गुजरेंगे। फोर्स वहां जा पहुंची। एक बार फिर सूचना जुबिलेंट आने की मिली। फोर्स फिर से आ गई।
इसी बीच मंडी धनौरा से आ रहा किसानों का काफिला चौपला पुलिस चौकी के सामने पहुंचा। दोपहर एक बजे नारेबाजी करते किसान हाईवे पर स्थित स्टेट बैंक के सामने आ पहुंचे। वहां पहले से ही मौजूद सीओ सत्येंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर गजरौला और बछरायूं की मदद से काफिले को रोक लिया। मामूली नोकझोंक भी हुई। सीओ ने मानमनव्वल कर उन्हें यहीं रोक लिया। हालांकि किसान कुछ दूर नारेबाजी करते हुए जुबिलेंट की वाहन पार्किंग स्टैंड के पास पहुंचे और वहीं सड़क किनारे बैठ गए। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह, जिला प्रभारी जयकीरत सिंह, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह आदि ने किसान मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि किसान कोरोना से नहीं बल्कि सरकार के जुल्मो सितम से मरेंगे। इस मौके पर सत्यजीत सिंह, कपिल प्रधान, सचिन कुमार, महिपाल सिंह, कलवा खां, डा. मोहम्मद अली, चेतन सिंह, खचेड़ू सिंह, मुबारक हुसैन, चेतन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें