फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली के संग लौट रहे जीजा की बाइक को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे जीजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी साली मामूली रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरे हादसे में मां के संग लौट रहे युवक की बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम दोनों हादसे हाईवे पर गांव यकबगड़ी के निकट हुए। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर मौलवी नवादा निवासी अजीत सिंह (25) पुत्र मेहर सिंह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चक बदौनिया स्थित अपनी ससुराल में गया था। वापसी में बाइक पर साली नीलम पुत्री सुखीराम के साथ लौट रहा था। बताते हैं कि हाईवे पर आकांक्षा शोरूम के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी नीलम मामूली रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद नीलम ने ही फोन पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी लेकर आए। यहां सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि हादसे के वक्त अजीत सिंह ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती। वहीं यहां पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं नगर के मोहल्ला मायापुर निवासी उमेश अपनी मां नारायणी देवी के साथ बाइक पर जोया में साले की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक पर लौट रहा था। बताते हैं कि हाईवे पर बाइक फिसलने से मां-बेटा दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें