कूलर में पानी डालते समय युवक को करेंट लग गया। उसे शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। इसमें उसकी मौत हो गई। बिना कार्रवाई के उसे सुपुर्द एक खाक कर दिया।
शहर के कोट पूर्वी काला शहीद मोहल्ला निवासी अब्दुल राबिक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। शुक्रवार की सुबह 40 वर्षीय अब्दुल राबिक घर के फर्श को धो रहे थे। काम करते समय वह पास में चल रहे कूलर में पानी डालने लगे। कूलर में करेंट आ रहा था। पानी डालते समय राबिक करेंट से झुलस गया।
उसे बिजली से पकड़ा देख छोटा भाई बचाने आया। कड़ी मशक्कत के बाद राबिक को बिजली से छुड़ाया, लेकिन तब तक वह झुलस चुका था। परिजन उपचार के लिए लेकर भागे।