फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अंक बढ़ाने के लिए ले सकते हैं स्क्रूटनी का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी नंबर कम आने से असंतुष्ट हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नंबर बढ़ाने के लिए स्क्रूटनी का सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए 19 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए फीस कोषागार में जमा करानी होगी।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 24 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षा का आयोजन हुआ था। जिसका परिणाम 25 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। परिणाम जारी होने के बाद अधिकांश परीक्षार्थी अपने रिजल्ट से संतुष्ट हो गए, लेकिन कुछ परीक्षार्थियों को अपने परिणाम से संतुष्टि नहीं मिल सकी। ऐसे परीक्षार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। इसके लिए बोर्ड ने स्क्रूटनी की व्यवस्था की है। स्क्रूटनी के लिए 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं हो सकेंगे। परीक्षार्थियों को प्रति पेपर पांच सौ रुपये कोषागार में जमा कराने होंगे। स्क्रूटनी का शुल्क चालान के माध्यम से जमा होगा। ऑनलाइन आवेदन को वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
- स्क्रूटनी के लिए 19 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को कॉलेज से अंक पत्र को प्रमाणित कराना होगा। आवेदन के बाद निर्धारित शुल्क के साथ डाउनलोड किए गए प्रिंट को रजिस्टर्ड डाक से बोर्ड को भेजना होगा। - वीपी सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें