फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोंदापुर में युवक और युवती ने पीया तेजाब, हालत बिगड़ी

Tue, 28 Feb 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
acid
विज्ञापन
गजरौला थाना क्षेत्र के खादगूजर रोड स्थित गांव फोंदापुर के एक युवक और एक युवती ने सोमवार की देर शाम आत्मघाती कदम उठाते हुए घर में रखा तेजाब पी लिया। जहां एक ओर गांव में तेजाब पीकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश करने की चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं परिजन प्रेम प्रसंग से इनकार करते हुए मामला घरेेलू कलह का बता रहे हैं। दोनों को इलाज के लिए अलग-अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बता दें के सोमवार की देर शाम करीब छह से साढ़े बजे के बीच गांव फोन्दापुर के 28 वर्षीय अंकित और गांव के ही राजवीर की बेटी राजेंद्री 16 वर्ष की अचानक हालत बिगड़ गई।

उल्टियां होने पर दोनों के परिजन उन्हें गंभीर हालत में शहर के प्राईवेट अस्पताल ले गए। जहां अंकित के पिता ने बताया कि मिल पर गन्ना डलवाने के लिए कहा गया था। इसी बात पर अंकित ने आत्मघाती कदम उठाया। वहीं लड़की के परिजनों का कहना है कि राजेंद्री की तबियत खराब हो गई थी।
विज्ञापन


जिससे वह उल्टियां करने लगी। वहीं गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों ने तेजाब पीकर आत्मघाती कदम उठाया है। उधर आनंद नर्सिंग में भर्ती युवक अंकित का इलाज कर रहे चिकित्सक के अनुसार स्लो प्वाइजन के सेवन करने से हालत बिगड़ी है। हालांकि हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें