फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक दिन की डीएम बनीं यशिका ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

Fri, 10 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
डीएम की कुर्सी पर बैठकर जन​सुनवाई करतीं य​शिका प्रकाश। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
अमरोहा। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा यशिका प्रकाश ने एक दिन की डीएम बनकर लोगों की समस्याएं सुनीं। यशिका ने गंभीरता से लोगों की समस्याएं को सुन त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। इस दौरान डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में मुकाम पा रही हैं। यशिका ने जिम्मेदारी और आत्म विश्वास के इस पद का निर्वहन किया है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान- 5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन के तहत बालिकों की समझ और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जिले में प्रशासनिक पदों पर आसीन किया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा की कक्षा 11 की छात्रा यशिका प्रकाश ने एक दिन का सांकेतिक डीएम का पदभार संभाला। यशिका ने जनसुनवाई भी की और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान शिकायत करने पहुंचीं अमरोहा तहसील के गांव बागड़पुर इम्मा की निवासी बबीता ने कहा कि राशन कार्ड बनाने के लिए आय प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है। वह काफी दिनों से परेशान हैं। सुनवाई नहीं हो रही। गांव जलालपुर उमर के निवासी गंगासरन ने भूमि को अभिलेखों में दर्ज करने की मांग रखी। इस पर यशिका प्रकाश ने शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान छात्रा ने कहा कि आज डीएम बनना उसका सपना पूरे होने जैसा है। उसका सपना भी अधिकारी बनना है।
विज्ञापन

नारी सम्मान से ही देश को गौरव बढ़ेगा : डीएम
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि यह अभियान महिलाओं और बच्चियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन और प्रशासन स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा। कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक पद के लिए एक-एक छात्रा को एक दिन के लिए अधिकारी नियुक्त किया जाता है ताकि उनमें यह विश्वास जागे कि वे भी उच्च पदों पर आसीन होकर देश की सेवा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि छात्रा यशिका अत्यंत प्रतिभाशाली है और उनका सपना भी है कि वह भविष्य में एक अधिकारी बनकर देश के विकास में अपना योगदान दें। डीएम ने यशिका का बैग को बुके देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान डिप्टी कलक्टर शशिभूषण पाठक, डीपीओ राकेश सिंह, ममता दुबे, ललिता रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें