फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवानों का ट्रायल

Tue, 13 May 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए नगर के सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी के मैदान पर खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर चयन किया गया। ट्रायल में पहला स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
जिला कुश्ती संघ अमरोहा द्वारा जनपद की अंडर-15 व अंडर-17 बालक-बालिका कुश्ती टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। इसका शुभारंभ एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉ. सौम्या बनर्जी व चेयरमैन गोपाल सक्सेना ने किया। जिला अमरोहा कुश्ती संघ के सचिव धर्म देव सिंह भाटी ने बताया कि बालक वर्ग फ्री स्टाइल 38 किग्रा में जीतू, 41 किग्रा में कार्तिक, 44 किग्रा में प्रत्यक्ष त्यागी, 48 किग्रा में शिवा, 52 किग्रा में अक्षय भड़ाना, 57 किग्रा में अरमान, 62 किग्रा में सुफियान ट्रायल में प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग 60 किग्रा में बॉबी, अंडर 15 बालिका वर्ग में 36 किग्रा भारवर्ग में महक, 50 किग्रा भार वर्ग में तनु, अंडर-17 बालिका वर्ग में 40 किग्रा में शबाना परवीन का चयन किया गया।निर्णायक मंडल में एनआईएस कुश्ती कोच धर्मदेव सिंह भाटी, माली खेड़ा स्टेडियम अमरोहा कुश्ती कोच आंचल जाटव, नितेश कुमार, विनीत कुमार, आलोक कुमार शामिल रहे। इस मौके पर मोहित कुमार, संकेत कुमार गौड़,अंकित चौहान, रोहित, मोनिका, बादल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें