अमरोहा। नववर्ष 2025 की शुरुआत लोगों ने पूजा अर्चना के साथ की। इस बीच घर और परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए लगी रही। युवाओं और बच्चों ने पार्कों में पहुंचकर मस्ती की। बुधवार को नए साल के पहले दिन सुबह के समय लोग मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। नगर के वासुदेव तीर्थ, दक्षिणमुखी मंदिर, बाबा गंगानाथ मंदिर, सीतारमण समेत अन्य मंदिरों में लोगों की भीड़ रही। विशेषकर महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ कीर्तन भी किया। उधर, गजरौला में भी नव वर्ष गंगा प्याऊ मंदिर में पूजा अर्चना कर मनाया। सुबह मंदिर में आए लोगों ने भगवान के चरणों में मस्तक नवाया और आरती की। सुबह ही लोग सज धज कर और हाथ में पूजन सामग्री लेकर गंगा प्याऊ मंदिर में पहुंच गए। मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान की आराधना की। ईश्वर से नए साल पर घर में सुख समृद्धि और जीवन में आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।
00
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया नया साल
फोटो
हसनपुर। राष्ट्र सेवी संगठन और आंबेडकर विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग नव वर्ष मनाया गया। उनके साथ खुशियां बांटी। खाद्य सामग्री वितरित की गई। बुधवार को राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा और आंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव डोमखेड़ा स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों संग नया साल मनाया। उन्हें फल से लेकर अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। सुशील भगतजी, मोनू अग्रवाल, महीपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, खड़क सिंह आदि रहे।
00
चर्च में हुई विशेष प्रार्थना
अमरोहा। नए साल के अवसर पर नगर के मोहल्ला मंडी चौब स्थित मैथोडिस्ट चर्च विशेष प्रार्थना की गई। चर्च के फादर विनीत जैकब ने पवित्र बाइबिल के वचन बताए। प्रार्थना में श्रद्धालु भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर शिखा जैकेब, क्लाडियस, योगेश मसीह, राज, रोहन, नीतू आदि मौजूद रहे।