फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं से जुड़कर आर्थिक स्थिति मजबूत करें श्रमिक : डीएम

Fri, 02 May 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बृहस्पतिवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने श्रमिकों को बधाई देते हुए आर्थिक सहायता के प्रमाणपत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के प्रति संवेदनशील है। श्रमिकों के हित के लिए बच्चों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा व बच्चों के विवाह के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने श्रमिकों से जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा।
विकास भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को 25 हजार रुपये की एफडी व 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के प्रमाणपत्र सौंपे। डीएम ने कहा कि समाज के लिए श्रमिकों का बड़ा योगदान है। सरकार की योजनाओं से जुड़कर वह अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें। श्रमिकों के बेटी व बेटे के जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, पेंशन, रोजगार तक के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत 25 हजार, जन्म से दिव्यांग की दशा में 50 हजार, कन्या विवाह सहायता योजना के तहत विवाह के लिए 55 हजार की आर्थिक सहायता, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना सहित कई योजनाएं सरकार ने चला रखी हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर दूसरे श्रमिकों को भी प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक व प्रभारी सीडीओ अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ सरिता द्विवेदी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें