विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद गुरूवार को भी जीत का जश्न जारी रहा। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। साथ ही ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर नृत्य किया।
शुक्रवार को शहर के मोहल्ला शास्त्री नगर में भाजपा आइटी सेल के जिला संयोजक मनीष दक्ष के नेतृत्व में एकत्र हुए दर्जनभर युवाओं ने भाजपा की जीत का जश्न एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। वक्ताओं ने कहा कि 2017 के मुकाबले 2022 में सीएम योगी आदित्यानाथ का बुलडोजर माफियाओं की संपत्ति पर ओर भी तेजी के साथ चलेगा। प्रदेश की योगी सरकार में बड़े-बड़े बदमाशों ने घुटने टेक दिए हैं। माफिया सलाखों के पीछे पहुंच गए। कानून के शासन के लिए जनता ने एक बार फिर से योगी सरकार को चुना है। इस दौरान गौरव सैनी, मनीष चौहान, भूपेंद्र पाल, अविनाश प्रजापति, राजू प्रजापति, रवि कुमार दक्ष, दिव्यांशु चौहान, प्रदीप, मेजर गुलाब सिंह, दिनेश सैनी, श्याम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।