फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव

Wed, 17 Jun 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में किराए के मकान में रह रहे श्रमिक जगदीश का शव कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र के भैंसाली जमालपुर गांव निवासी जगदीश जिवाई स्थित निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह अम्हेड़ा गांव में महमूद के मकान में किराए पर रहकर नौकरी करते थे। बताया गया कि 11 जून को उनकी ससुराल में एक रिश्तेदार की मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते उनकी पत्नी सोनम मायके चली गई थी। वह एक दिन पहले ही वापस लौटी थी। मंगलवार रात किसी समय जगदीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में गले में रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें