फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे से मजदूर की मौत, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। रहरा-हसनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल मजदूर विनोद गोस्वामी (30) की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर की गुर्जर कॉलोनी निवासी विनोद के परिवार में दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी पहले ही घर छोड़कर जा चुकी हैं और बच्चे पिता के साथ रहते थे। शुक्रवार शाम रहरा अड्डा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पिता की मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया है। अब उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी चाचा पर आ गई है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें