फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में उतरे करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ये हादसा रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली की है। यहां मजदूर सोनू सिंह का परिवार रहता है । सोनू रोजमर्रा की मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार रात करीब आठ बजे उसकी भैंस का लवारा खुल कर पशुशाला से बाहर चला गया। उसे पकड़ने के लिए जैसे ही सोनू पीछे भागा तो घर से करीब 60 मीटर की दूरी पर रखे ट्रांसफार्मर के नजदीक विद्युत पोल की चपेट में वह आया गया। खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर सोनू की मौत हो गई। बिजलीघर सूचना देकर आपूर्ति बाधित कराई गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि हाईटेंशन लाइन का करंट पोल में कैसे उतरा। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। सोनू दिव्यांग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें