फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम करें वरना छोड़ दें कुर्सी : एसपी

Sat, 09 Aug 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ऑफिस में अधीनस्थों के साथ बैठक करते एसपी। स्रोत पुलिस - फोटो : पुलिस
विज्ञापन
अमरोहा। अपराध समीक्षा बैठक में बृहस्पतिवार रात एसपी अमित कुमार आनंद के तेवर अलग दिखे। पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं को लेकर कई थानेदारों को फटकार लगाई। अपराध रोकने में नाकाम थानाध्यक्षों को कुर्सी छोड़ने की नसीहत दी। लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी और गोवध के अपराधियों का सत्यापन करने को कहा। साथ ही थानाक्षेत्र में हो रही अवैध शराब, जुआ-सट्टा और मादक पदार्थ की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए शातिर अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। जिला बदर-गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चल रहे अभियान कॉप ऑफ द मंथ, आपरेशन क्लीन, आपरेशन कनवक्शिन व त्रिनेत्र एप पर फीडिंग, ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन, वर्ष -2025 में गुंडा, गैंगस्टर एक्ट, गैंग पंजीकरण, माफिया घोषित एवं खोली गई हिस्ट्रीशीट, चोरी के पंजीकृत मुकदमों एवं आरोपियों पर की गई कार्रवाई इनाम घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं, मिशनशक्ति, महिला संबंधी अपराध के वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की थानेवार समीक्षा की। साथ ही अपराध स्थिति, विवेचना निस्तारण, गैंगस्टर, लंबित आरोप पत्र, फुट पेट्रोलिंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लंबित एसआर केस (हत्या, लूट, डैकती, बलात्कार, पॉक्सो एक्ट) के लंबित मुकदमों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिले में अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी व गोवध के अपराधियों का सत्यापन और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आगामी त्यौहारों (रक्षाबंधन, जनमाष्टमी) को सकुशल संपन्न् करानन्के लिए की गईं तैयारियों की समीक्षा की। बीते वर्षों में उत्पन्न हुईं कानून व्यवस्था की समस्याऐं व आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें