फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच रेलवे ट्रैक दुरुस्तीकरण का काम शुरू

Tue, 09 Sep 2025 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच रेलवे की अप और डाउन लाइन पर दुरुस्तीकरण का काम शुरू कर दिया गया। पटरियों पर बने स्पॉट, गड्ढे आदि मिटाने का यह काम एक हफ्ते तक चलेगा।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की पटरियों में अपने आप स्पॉट और जहां-तहां गड्ढे बन जाते हैं। इनसे ट्रेन गुजरते समय हादसे की आशंका रहती है। जिनको देखते हुए रेलपथ द्वारा रेलवे ग्रेडिंग मशीन से पटरियों पर काम किया जाता है। वह स्पॉट व गड्ढों को समतल कर देती है।
मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच रेलवे पटरियों पर काफी स्पॉट बन गए हैं। अप और डाउन लाइन पर बने स्पॉट को खत्म करने के लिए सोमवार से रेलवे ग्रेडिंग मशीन से काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा एक अन्य मशीन भी पटरियों पर काम कर रही है। यह काम पूरे एक हफ्ते तक चलेगा। ट्रेनों का संचालन बाधित न हो, यह ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि कम से कम ब्लॉक लेना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें