फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में आए कितने पैसे...ये जानने को बैंकों में उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बैंकों के बाहर भीड़ पैसे निकालने वालों की नहीं बल्कि सरकार ने पैसे खाते में भेजे हैं, ये जानने वालों की है। महिला-पुरुष चेक बुक लेकर पैसा चेक कराने पहुंच रहे हैं। सुबह से ही बैंकों पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। इस सामाजिक दूरी भी दिखाई नहीं दे रही है। सुरक्षा में लगी पुलिस भी नदारत रही। हां एक बाइक सवार पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचा जरूर, लेकिन वह भी वहां का एक नजर देखकर चलता बना।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का संपूर्ण लॉक डाउन किया था। इस गंभीर महामारी में कोई भूखा प्यासा न रहे, इसके लिए सरकार ने गरीब-मजदूर और बेसहारा तबके के लोगों के खाते में पैसा भेज कर उनके दर्द पर मरहम लगाने का काम किया है। कई योजनाओं के तहत गरीब मजदूरों को पैसे भेजे जा रहे हैं। लेकिन इसका असर उल्टा दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को सुबह छह बजे से ही बैंकों के बाहर भीड़ लगी शुरू हो गई। इसमें अधिकतर लोग पैसा निकालने वाली नहीं, बल्कि सरकार ने कितने पैसे भेजे इसकी जानकारी करने के लिए आए थे। शाहविलायत दरगाह के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर महिला और पुरुषों की लंबी लाइन लगी मिली। बैंक बंद थी, ग्राहक अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। उनसे बैंक आने का कारण पूछा तो अधिकतर महिलाओं ने यही बताया कि उनके खाते में कितने पैसे आए हैं, यह पता करने पहुंचे हैं। इस वैश्विक महामारी में हर कोई अपनी जद्दोजहद में लगी है। सरकार लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। कोरोना बीमारी कितनी खतरनाक है, इससे लोगों को कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें