फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की मांग को लेकर महिलाओं ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Sun, 30 Apr 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली का बिल
विज्ञापन
बिजली को लेकर गांव इकोना में धरने पर बैठे ग्रामीणों की बात ना सुने जाने से गुस्साई महिलाएं अब उग्र हो उठी हैं। वे अब गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने की चेतावनी दे रही हैं। महिलाओं का कहना है कि यदि जल्द ही सुनवाई नहीं की गई, तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। 
विज्ञापन


गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूवरा के गांव इकोना में एक दशक से बिजली नहीं पहुंची है। गांव में दो-चार पुराने विद्युत पोल खड़े हैं। जिन पर कभी एक दशक पहले करेंट दौड़ा था, लेकिन उसके बाद कभी बिजली नहीं पहुंची। बार-बार जिम्मेदार अफसरों व जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण बिजली की मांग करते रहे, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।

बिजली को लेकर ग्रामीण कई बार तहसील दिवस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार को भी लगातार छठे दिन ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल से रोक दिया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्रामीण कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान से मिले थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से शनिवार को महिलाओं ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें