फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सदन में महिलाओं का रहेगा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला पंचायत की बोर्ड में इस बार महिला सदस्यों का दबदबा कायम होगा। दरअसल कोटे से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम के आकलन से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। महिलाओं में राजनीतिक समझ बढ़ी है। महिलाओं के लिए (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और अनुसूचित जाति महिला) समेत कुल नौ सीट आरक्षित थीं, लेकिन इस बार जनता ने 13 महिलाओं को चुनकर जिला पंचायत भेजा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के 27 सदस्य चुने गए हैं। महिलाओं के लिए नौ सीट आरक्षित थीं, जिसमें महिला के लिए चार, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तीन, अनुसूचित जाति महिला के लिए दो सीटें थीं। खास बात यह है कि महिला की अनारक्षित वर्ग की चार सीटों पर भी महिलाओं ने कब्जा जमा लिया है।
यह हैं नवनिर्वाचित महिला सदस्य
वार्ड 3 से सकीना, वार्ड 4 से अनु, वार्ड 9 से कमलेश, वार्ड 11 से मीनाक्षी, वार्ड 15 से मीना, वार्ड 17 से कुंतेश, वार्ड 19 से सीमा, वार्ड 20 से रेशमा, वार्ड 22 से कमर जहां, वार्ड 23 से सितारुल, वार्ड 24 से ज्योति, वार्ड 26 से शारदा सैनी और वार्ड 27 से नरगिस शामिल हैं।
विज्ञापन

चार अनारक्षित सीटों पर महिलाओं का कब्जा
महिला सीट के आरक्षित सीटों के अलावा महिलाओं ने चार अन्य सीटों पर भी कब्जा जमा लिया है। वार्ड 4 से अनु, वार्ड 15 से मीना, वार्ड 22 से कमर जहां और वार्ड 27 से नरगिस चुनी गई हैं। खास बात यह है यह सभी अनारक्षित वर्ग की महिलाएं हैं।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::
आरक्षित थीं सात सीट, ओबीसी के जीते 14 सदस्य
अमरोहा। जिला पंचायत में इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों का दखल बढ़ेगा। इस वर्ग के लिए सात सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कोटा तय किया गया, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 14 सदस्य जीत गए हैं। दरअसल अनारक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने का अधिकार सभी वर्ग के लोगों को है ऐसे में इन लोगों ने अनारक्षित वर्ग की सात सीटों पर चुनाव में भाग्य आजमाया। मतदाताओं ने विश्वास जताया है। इसके चलते अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों की संख्या 14 हो गई है। इसमें सपा के तीन, भाजपा और बसपा के एक-एक जबकि सपा के एक भी बागी जीते हैं। अनारक्षित सीट से जीतने वाले वार्ड 2 से मस्तराम यादव (सपा), 6 से नवाजिश अली (सपा), आठ से महाराज (सपा), 14 से अरवेंद्र सपा बागी, 16 से ललित तंवर (भाजपा), और वार्ड 25 से मोहम्मद रशीद (बसपा), ने जीत हासिल की है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, यह सभी सदस्य अन्य हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें