अमरोहा। महिला अमरोहा में है और उसके एटीएम कार्ड से खाते से 50 हजार रुपये केरल में निकाल लिए गए। मोबाइल पर रुपये निकालने का मैसेज मिला तो महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव जीरखी किसान का परिवार रहता है। किसान की पत्नी कंचन देवी का खाता नगर के बिजनौर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है। महिला के खाते में एक लाख सात हजार रुपये थे। लेकिन दो दिन पहले उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकालने का मैसेज मिला। खाते से छह बार में 50 हजार रुपये निकाले गए थे। मैसेज देख कर महिला और उसके परिजनों के होश उड़ गए। कुछ देर बाद धन निकासी वाले मैसेज डिलीट भी हो गए। जिसके बाद महिला बैंक पहुंची और खाते पर रोक लगवाई। बैंक अधिकारियों से पड़ताल कराई तो केरल में एक एटीएम से रुपये निकाले का पता चला। एटीएम क्लोन करके रुपये निकलने की आशंका है। पीड़िता ने एसपी सुनीति को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।