फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, खींचातानी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को ससुराल पक्ष के लोग बगैर बताए दफीने की तैयारी करने लगे। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच नौबत खींचातानी तक पहुंच गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। करीब ढाई घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में संभल चौराहे की है। क्षेत्र के गांव भीकनपुर मुंडा में महफूल अली का परिवार रहता है। तीन साल पहले उनकी बेटी महजबी की शादी जोया निवासी युवक के साथ हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद से ही मायके पक्ष के लोगों का आना-जाना बंद था। महजबी पर एक बेटी और एक बेटा है। शुक्रवार की रात महजबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को ससुराल वालों ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दिए बगैर शव के दफीने की तैयारी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। यहां दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच जमकर खींचातानी हुई थी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों समझाकर शांत किया। बाद में मजिस्ट्रेट को बुलाकर शव का मुआयना कराया गया। यहां करीब ढाई घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष के पुरुष चोट नहीं होने का हवाला देकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं। जबकि, महिलाएं पोस्टमार्टम कर कार्रवाई की मांग कर रही हैं। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें