फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, पिता-पुत्र समेत 35 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को कोरोना संक्रमित 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र समेत 35 लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में 452 एक्टिव केस हैं। जबकि 55 लोगों ने कोरोना मात दे दी है।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि रविवार को 466 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 20 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 596 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 8 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि प्राइवेट लैब की जांच में 7 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में हसनपुर में पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के चार लोग, धनौरा में एक ही मोहल्ले के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि एक फैक्टरी कर्मचारी, कलक्ट्रेट कॉलानी की एक महिला, परचून कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कोरोना संक्रमण से डिडौली निवासी 54 वर्षीय महिला की टीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 436399 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 433179 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 418440 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 16598 लोग संक्रमित मिले थे। जिले में कुल 452 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें