फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से धनौरा की महिला की मौत, 22 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण से गुरुवार को धनौरा की एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा 126 लोग स्वस्थ हो गए हैं। स्वस्थ हुए लोगों ने होम आइसोलेट की अवधि पूरी कर ली है। निगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद अपनों के बीच शामिल हो गए हैं। इसके अलावा जिले में 696 सक्रिय केस है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि आरटीपीसीआर की 472 की जांच में 13 लोग संक्रमित हैं इनके अलावा एंटीजन और ट्रूनेट के 613 के परीक्षण में 9 लोग में संक्रमण मिला है वहीं निजी लैब में चार पॉजिटिव आए हैं। इन लोगों को होम आइसोलेट में रखा गया है। संक्रमितों के सेहत की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि जोया का निजी चिकित्सक, अमरोहा का ब्लॉक कर्मचारी और अमरोहा के व्यापारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि धनौरा इलाके की 58 वर्ष की महिला की मौत हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें