फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूजा पाठ व कीर्तन कर फिर भूख हड़ताल पर डट गईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहित हुई जमीन जमीन के मुआवजे को लेकर महिलाओं की भूख हड़ताल जारी है। वहीं धरनास्थल पर ही मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। सोमवार नवरात्र के दूसरे दिन भी महिलाओं ने वहां सजाई गई माता की चौकी पर पूजा और कीर्तन किया। उनका कहना था कि जैसे नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना जरूरी है, वैसे ही जमीनों बचाना उनकी जिम्मेदारी है। मुआवजा लेना ही उनका उद्देश्य है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में कूबी, रामपुर, मोहनपुर और घंसूरपुर में मध्य गंगा नहर की खोदाई के लिए किसानों की जमीन का अधिगृहीत किया था। लेकिन उस दौरान किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया। अब प्रशासन नहर की खोदाई कराना चाहता है तो किसान वर्तमान सर्किल रेट के अनुसार चार गुना मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जबकि, प्रशासन पुराने सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दे रहा है। चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर चारों गांवों के किसान फरवरी माह से आंदोलनरत हैं। वह सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। यहां तक कि इच्छा मृत्यु की मांग कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन कुछ को तैयार नहीं है।
ऐसे में पिछले चार दिन पूर्व से चारों गांवों की महिलाएं मौके पर भूख हड़ताल पर बैठ गईं। नवरात्र शुरू हुए तो महिलाओं ने धरनास्थल पर माता की चौकी सजा दी। भूख हड़ताल के साथ गांव की महिलाओं ने वहां उपवास रखकर पूजा पाठ किया और भजन कीर्तन शुरू कर दिए। सोमवार को महिलाएं नवरात्र के दूसरे दिन भी खराब मौसम के बीच मोर्चा संभाले रहीं। सोमवार को धरनास्थल पर मिथिलेश, अमन, तनु, कमला देवी और पूनम भूख हड़ताल पर रहीं। वहीं, कविता देवी, रूबी देवी, रितू देवी, सोनम देवी, सिविता, शीतल, डालो देवी, नरेंद्र सिंह, रूमाल सिंह, सूरज सिंह, महीपाल सिंह आदि धरने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें