फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में दो पंचायत सचिव समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में अदालत के आदेश पर दो पूर्व पंचायत सचिव समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में रहरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव खैलिया पट्टी निवासी पिता रामचरन के स्वर्गवास के बाद उनकी संपत्ति उनके बेटों खड़ग सिंह, धर्मपाल सिंह व पत्नी मलूकन के नाम बतौर वारिस दर्ज हो गई थी। स्वर्गीय धर्मपाल सिंह ने अपने हिस्से की जमीन अपने जीवन काल में ही विक्रय कर दी थी। मलूकन ने अपने हिस्से की जमीन सुभाष सिंह, नेतराम सिंह व राजेंद्र सिंह पुत्र खड़ग सिंह को विक्रय उनके पक्ष में रजिस्टर्ड बैनामा करा दिया था। स्वर्गीय धर्मपाल की पुत्री रामश्री पत्नी शेर सिंह इस बात से नाराज थी। मलूकन का स्वर्गवास 16 नवंबर 2011 को हो गया था। आरोप है कि रामश्री ने निवर्तमान ग्राम पंचायत सेक्रेटरी ऋषिपाल सिंह व रजत यादव से साठगांठ करके मलूकन की मृत्यु का 3 अप्रैल 2008 दर्शाकर, 28 दिसंबर 2021 को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया। जबकि मलूकन की मृत्यु 16 नवंबर 2011 को हुई थी। जानकारी होने पर इसी शिकायत थाने में भी की गई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर मामले में पंचायत सेक्रेटरी ऋषिपाल, पंचायत सेक्रेटरी रजत यादव व रामश्री निवासी जयतौरा गुन्नौर संभल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें